समाचार (News Release)
*डिजी100एक्स मध्य प्रदेश' में 'AI नेटिव एजुकेटर' विषय पर हुई कार्यशाला
*
इंदौर / भोपाल। इंदौर के मैरियट होटल में आयोजित प्रतिष्ठित 'डिजी100एक्स मध्य प्रदेश' (Digii100X Madhya Pradesh) कॉन्क्लेव में शिक्षा और प्रौद्योगिकी के भविष्य पर गहन मंथन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री माननीय इंदर सिंह परमार जी द्वारा किया गया। मथुरा निबासी, शुभम विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलसचिव (Registrar) डॉ. कुलदीप सारस्वत ने वक्ता के रूप में
(AI Native Educator: Teach Like It's 2030) विषय पर आयोजित विशेष वर्कशॉप को आधुनिक शिक्षण व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से संबोधित किया।
और बताया कि AI को अपनाना समय की मांग बन चुका हैं। वर्कशॉप के दौरान उपस्थित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और संस्था प्रमुखों को संबोधित करते हुए डॉ. कुलदीप सारस्वत ने कहा, "वर्ष 2030 की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों को आज से ही 'AI नेटिव' बनना होगा। पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों को आधुनिक तकनीकी उपकरणों के साथ जोड़ना अब विकल्प नहीं, बल्कि समय की मांग है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे AI का सही उपयोग करके छात्रों के सीखने की क्षमता को कई गुना बढ़ाया जा सकता है और प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाया जा सकता है।
सत्र के दौरान व्यावहारिक उदाहरणों और भविष्य के रोडमैप के जरिए यह समझाया गया कि कैसे शिक्षण संस्थान एआई-संचालित उपकरणों (AI-driven tools) के माध्यम से शिक्षा के स्तर को अधिक समावेशी और प्रभावी बना सकते हैं।
इस उच्च स्तरीय कॉन्क्लेव में देश और प्रदेश के कई जाने-माने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और शिक्षा जगत के नीति निर्माताओं ने हिस्सा लिया। Digii100X के फाउंडर श्री हेमंत सहल ने सभी का धन्यबाद ज्ञापित किया।










0 Comments